कटिहार:रामानंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी रब्बो महतो गिरफ्तार

SHARE:

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र से दबोचा गया
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

कुरसेला /कटिहार – गोबराही दियारा के घाट टोला में हुए रामानंद महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ रब्बो महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस जिला से की गई। गोबराही दियारा में 65 वर्षीय रामानंद महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ रब्बो महतो पिता देवेंद्र महतो, निवासी गांधीग्राम बिंदटोली, थाना कुरसेला को नवगछिया पुलिस जिला के लख्खी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रामानंद महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!