KatiharNews:वृद्ध की हत्या मामले में सौतेला बेटा गिरफ्तार,साजिश में शामिल होने का आरोप

SHARE:

मनिहारी /कटिहार- होली की रात मनिहारी प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत के महेशाडीह वार्ड संख्या-9 में हुई वृद्ध महेश प्रसाद सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक के सौतेले बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।

डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान,तकनीकी साक्ष्यों एवं अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जमीन और पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण सौतेले बेटे ने कथित रूप से गांव के युवक संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। संजीव का मृतक के साथ पैसे की लेन देन होती थी।

इसको लेकर संजीव और मृतक के बीच झगडा भी हुआ था। गिरफ्तार अनुपलाल मरांडी ने बताया कि हत्या की रात संजीव कुमार अनुप के साथ नशा की थी। वह अपने साथ गमछा में छुपापर हसुवा भी लाया था।आरोप है कि होली की रात धारदार हथियार से महेश प्रसाद सिंह की हत्या संजीव कुमार के द्वारा कर दी गई।

घटना के बाद मनिहारी थाना में कांड संख्या 62/2026 दर्ज कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अनूप लाल मराडी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि हत्या में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई