किशनगंज पुलिस का सघन सुरक्षा अभियान, बैंक-एटीएम से लेकर पेट्रोल पंप तक कड़ी निगरानी

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को किशनगंज पुलिस ने विशेष दिवा गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रही और प्रमुख स्थानों पर सघन निगरानी रखी गई।


अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की गई। साथ ही बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पंप तथा अन्य संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।


किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों की धरपकड़, अपराध पर प्रभावी अंकुश और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गश्ती, वाहन जांच और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई