गंगा दशहरा के अवसर पर महा गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन

SHARE:

हर हर गंगे की गुंज से गुंजायमान रहा गंगातट

संध्या समय गंगा आरती व दीपदान से मनिहारी गंगा की तरंगें सैंकडों दीपों की झिलमील रोशनी से जगमगा उठा

मनिहारी /कटिहार – गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव के संयोजकत्व में नगर प्रशासन की ओर से संध्या समय भव्य महा गंगा आरती एवं दीप दान का अनुष्ठान किया गया।धर्माचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन अर्चन,वंदन व दीपदान का अनुष्ठान संपन्न कराया।

एक साथ हजारों दीप धर्मानुरागियों द्वारा गंगा में प्रवाहित किये जाने से नदी तट दीपों की झिलमिल रौशनी से झिलमिला उठा। ऐसी नयनाभिराम छठा उभर आयी जैसे नीले गगन के तारे उतर आये हों। हर हर गंगे,गंगा माता की जयघोष से गंगातट का वातावरण भक्तमय हो गया। कला जत्था व छोटी छोटी स्कूली बालिकाओं ने इस मौके पर धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।


इस मौके पर नगर मुख्य पार्षद कहा कि मां गंगा की निर्मलता, अविरलता व स्वच्छता के जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किये जाते रहें हैं। आमजन से मां गंगा कि निर्मलता अविरलता व स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग की अपील की। कहा कि मनिहारी गंगातट की धार्मिक, आध्यात्मिक सांस्कृतिक महत्व के आलोक में उनके द्वारा लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं।

आनेवाले दिनों में आमजन की आशीर्वाद से मनिहारी गंगातट का धार्मिक, आध्यात्मिक व पर्यटन की दृष्टि से नये स्वरुप मे विकास किया जाएगा। इस मौके पर सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह,एसडीपीओ बिनोद कुमार,बीडीओ सनत कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा सहित नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण व बडी संख्या में श्रद्धालू नर नारी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई