मनसाही/कटिहार – रविवार को मनसाही हाट में बकरीद को लेकर बकरा की जमकर खरीददारी हुई 10 हजार से लेकर एक लाख तक का बकरा हाट में बिका। इस मौके पर किसान एवं व्यापारी सुबह के छः बजे ही मनसाही हाट बकरा खस्सी को लेकर पहुंच गए थे तो खरीददार भी सुबह के साढ़े छः बजे के आसपास खरीददारी करने पहुंचे बकरा की कुर्बानी को लेकर मुस्लिम भाई अपने-अपने हिसाब से दस हजार से लेकर एक लाख तक के बकरा की खरीददारी किए ।
मालूम हो कि सीमांचल में मनसाही हाट सबसे बड़ा हाट हैं। इस हाट में प्रत्येक रविवार को गाय, बेल, भेस, बकरी, बकरा,घोड़ा,मुर्गा, बत्तख, कबूतर,राशन के विभिन्न प्रकार के समान,सब्जी,कपड़ा के दुकान,मीट मछली सहित विभिन्न प्रकार के समान यहां पर दूकानदार सहित किसान बेचने आते हैं।और ग्राहक भी जमकर खरीददारी करते हैं।
इस मौके पर मनसाही हाट के प्रबंधक मोहम्मद नजिम ने बताया कि हर साल बकरीद के शुभ अवसर पर बकरा की बिक्री इस हाट में जमकर होती हैं,विगत 28 मई गुरुवार को बकरीद का त्यौहार हैं। इसलिए सीमांचल के लोग अंतिम रविवार को हाट होने के कारण सभी मुस्लिम भाई बकरा की खरीददारी करने के लिए हाट पहुंचे।
जहां पर जमकर खरीददारी किए। मिनिमम बकरा दस हजार से बिक्री शुरू हुआ वहीं एक लाख से ऊपर तक में बकरा की बिक्री हुई। इस रविवार को सिर्फ एक करोड़ से ऊपर की बकरा की बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम भाई बकरीद का त्यौहार में बकरा खस्सी का कुर्बानी दे। और शांतिपूर्वक एवं धूमधाम के साथ बकरीद का त्यौहार गुरुवार को मनाए।























