कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से साइकिल चोरीनाबालिग बच्ची पकड़ाई ,किया गया  पुलिस के हवाले

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के बाहर खड़ी एक साइकिल चोरी के मामले में आजमनगर पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को हिरासत में लिया है। जिसे ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाकर पेड़ से बांध कर रखा गया था। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ाई कर रही एक छात्रा अपनी साइकिल केंद्र के बाहर खड़ी कर कक्षा में गई थी।

इसी दौरान एक नाबालिग बच्ची वहां से साइकिल लेकर फरार हो गई। जब छात्रा बाहर निकली तो साइकिल गायब देखकर उसने अपने साथियों के साथ आसपास खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद आजमनगर बाजार के समीप उक्त बच्ची चोरी की साइकिल के साथ पकड़ी गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बच्ची को पकड़कर प्रशिक्षण केंद्र के बाहर लाया और पेड़ से बांध दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के कब्जे से बच्ची को मुक्त कर अपने साथ थाना ले गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि छात्रा के अभिभावकों ने लिखित आवेदन देकर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने की अपील की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!