रंगदारी एवं जमीन हड़पने के मामलों में भू-माफिया गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – भू-माफिया के विरुद्ध कटिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने इलाके के कुख्यात भू-माफिया आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुफस्सिल,नगर और हसनगंज थाना में जमीन हड़पने,रंगदारी मांगने,मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों को लेकर कई मामला दर्ज है।

जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2026 को सिरसा निवासी पुष्पेंद्र कुमार पिता-सीताराम शर्मा ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया था कि भू-माफिया आनंद कुमार सिंह और उसके साथी उनकी पत्नी की पुश्तैनी जमीन को हड़पने की नीयत से लगातार रंगदारी की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में तोड़फोड़, चोरी,मारपीट और फायरिंग जैसी हिंसक वारदातों को अंजाम दिया।अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने दबाव बनाकर उनके पत्नी के नाम की जमीन की जबरन रजिस्ट्री भी करवा ली थी।

आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाने में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। संज्ञान में आते हीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी आनंद कुमार सिंह (40) पिता विनोद सिंह निवासी सिरसा, थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार भू-माफिया आनंद कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 2011 से 2024 तक मुफस्सिल, हसनगंज और नगर सहायक थाना में कुल 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आर्म्स एक्ट,एससी-एसटी एक्ट, आवश्यक वस्तु अधिनियम, धोखाधड़ी और जानलेवा हमले जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। जिनमें पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल कर दी गई है। मामले को लेकर आगे की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई