केमिस्ट्र एसोसिएशन के आव्हान पर जिले भर में 2500 दवा दुकानदार हड़ताल पर रहे

SHARE:

कटिहार – पुरे देश सहित कटिहार जिला में भी केमिस्ट एसोशिएसन के आहवान पर बुधवार को सभी 2500 दवा दुकान एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हालांकि आकस्मिक सेवा के लिए कुछ दुकान को खोला गया।

जिला संगठन के संयोजक शंकर गुप्ता ने बताया कि ई-फार्मेसी के विरोध में देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर हमलोग हैं। हमारी मुख्य मांगें आनलाइन दवाई का बिक्री बंद हो इससे नक़ली दवा तथा नार्कोटिक्स नशीली दवा का उपयोग बढ़ गया है।

जिससे नई पीढ़ी नशा के गिरफ्त में जा रहा है। सरकार को निवेदन के साथ चेतावनी भी दिया जा रहा है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और उसका जवाबदेही सरकार की होगी।

धरना प्रदर्शन में जिले के बहुत सारे दुकानदारों ने भाग लिया। जिसमें जिला सचिव पंकज कुमार साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार, अध्यक्षा मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष हाजी हसन टिंकू, संगठन सचिव मोहम्मद सलाउद्दीन,पुर्व अध्यक्ष गोपी तंम्बाकूवाला, पुर्व सचिव बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, हेमको के डॉ. प्रेसेनजीत चौधुरी ऊर्फ बच्चु दा, शमीम अनवर , विजय भगत, सच्चितानंद महतो, संजय चौधरी, मणी झा वरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!