रामपुर और भटवारा के आदिवासी गांवों में पैदल मार्च,जन भागीदारी अभियान की जोरदार शुरुआत

SHARE:



कोढा /कटिहार- बुधवार को जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत आयोजित जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत रामपुर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव हरपुर और भटवारा पंचायत के आदिवासी बहुल गांव नारायणपुर में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

पैदल मार्च में अंचल अधिकारी कोढ़ा संजीव कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रूपेश कुमार साथ ही विकास मित्र,आवास सहायक,स्वच्छता पर्यवेक्षक, लाईनमैन, रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य कर्मयोगी शामिल हुये।आदिवासी समाज के लोग भी इस अभियान में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मार्च के दौरान कर्मयोगियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार योजनाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। जिससे सरकार की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी को सबसे पहले और सबसे दूर तक पहुंचाना है।

जन भागीदारी के माध्यम से ही विकास को सशक्त बनाया जा सकता है। इस पहल से न केवल आदिवासी समाज को सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की संभावनाएँ बढ़ी हैं। बल्कि स्थानीय लोगों में जागरूकता और समुदायिक सहभागिता को भी नया उत्साह मिला है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई