राहुल गांधी हो चुके हैं बेरोजगार :ऊर्जा मंत्री

SHARE:

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने राहुल गांधी को बताया बेरोजगार ,कहा उनकी भाषा ही उनकी पहचान बन गई है

संवाददाता:राहुल कुमार

किशनगंज पहुंचे राज्य के ऊर्जा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें बेरोजगार बताया है।श्री मंडल ने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है और उनकी भाषा ही उनकी पहचान बन चुकी है।श्री मंडल ने आगे कहा कि सम्राट सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।

और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम चल रहा है।वही उन्होंने विपक्षी नेताओं द्वारा बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए जाने पर कहा कि पुलिस को हाथियार देखने के लिए नहीं दिया गया है ।

अपराधी यदि पुलिस पर हमला करेगा तो उसे पुलिस जरूर जवाब देगी ।वही बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई