संवाददाता:बिपुल विश्वास
पूरे देश में दवा व्यवसायियों द्वारा बुलाए गए बंद का व्यापक असर अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी में भी देखने को मिल रहा है। दवा खरीदने पहुंचे लोगों को दुकानों पर ताला लटका मिला, जिसके कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
दवा व्यवसायियों ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित किया गया है। ऑनलाइन दवा आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर देशभर के दवा व्यवसायी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
व्यवसायियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, साथ ही बिना उचित जांच के दवाओं की आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर सभी दवा दुकानदारों ने एक दिन का बंद रखकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं।



























