सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य
पुलिस पर हमला करने वाले किसी सुरत में नहीं बचेंगे
राहुल गांधी हो चुके है पूरी तरह बेरोजगार
संवाददाता/किशनगंज
बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री-सह-किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अपने किशनगंज दौरे के दुसरे दिन जिला परिषद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है।
प्रभारी मंत्री श्री मंडल ने बताया कि बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए, यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी।ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति होगी।
हम ऊर्जा क्षेत्र को प्रगति (प्रोग्रेस) के एक नए रूप में देख रहे हैं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सहयोग शिविर में आए मामलों का बहुत अच्छे तरीके से निष्पादन किया है। वर्तमान सरकार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हर खेत तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है बिजली आपूर्ति को लेकर प्रभारी मंत्री ने महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए।जिले में वर्तमान में 21 पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) कार्यरत हैं, जबकि 10 नए पीएसएस आगामी तीन से चार महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि हर खेत तक बिजली पहुंचे, और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से किशनगंज जिला अति संवेदनशील है इसीलिए पोठिया प्रखंड में सीआइएसएफ प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है ।वही एक सवाल के जवाब में श्री मंडल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास बोलने के लिए अब कुछ बचा नहीं है, वे बिल्कुल बेरोजगार हैं। उनकी भाषा ही उनकी असली पहचान है।
एक अन्य सवाल पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारियों को जो हथियार दिए गए हैं, वे केवल देखने के लिए नहीं हैं। अगर उन पर अपराधियों द्वारा हमला होगा, तो निश्चित रूप से आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी ही पड़ती है। वही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनके पास दस्तावेज नहीं है ,या ऐसे लोग जो यहां के रहने वाले नहीं है उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।पत्रकार वार्ता में ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल, डीएम विशाल राज, डीडीसी प्रदीप कुमार झा, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, एसडीएम अनिकेत कुमार और जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद मुख्य रूप से मौजूद थे।



























