मनिहारी /कटिहार – मुख्य सचिव बिहार सरकार के आदेशानुसार एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में ग्रामीणों की समस्याओं का सुगम तरीके से निवारण के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम पंचायत बघार में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया पिंटु यादव ने कहा कि यह पहला शिविर है।
इस तरह के शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को लाभ मिला है।बिहार सरकार के कार्य की सराहना की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदनों को पंजिकृत कर सेवा संवाद समाधान पोर्टल पर अपलोड करने के बाद सभी आवेदनों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निष्पादन कर लाभुकों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। जिस मामले का निष्पादन नहीं हो सका उस के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी। जानकारी दी कि किसी भी आवेदन को लम्बित नहीं रखा जायेगा।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह,एसडीपीओ बिनोद कुमार,मनरेगा पीओ अलेन्दू कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे । सेवा शिविर में पंचायती राज.श्रम संसाधन विभाग,मनरेगा विभाग. नल -जल योजना, जनवितरण प्रणाली विभाग, सांख्यिकी विभाग,मेडिकल कैम्प, स्वच्छता विभाग सहित सभी विभाग का अलग अलग स्टाल लगाया गया था।
सभी स्टाल में कर्मियों द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदन का निष्पादन किये गये। राजस्व कर्मी,किसान सलाहकार,आवास सहायक,रोजगार सेवक,विकास मित्र,आशा,स्वच्छता पर्यवेक्षक को सहायक कर्मी प्रतिनियुक्त किया गया था।





















