मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना के समीप एनएच 131ए पर मंगलवार की दोपहर को अचानक एक ट्रैक्टर का ट्रॉली में उस वक्त आग लग गई। जब एक किसान मक्के की बगरा लोड कर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बिजली की तार ट्रैक्टर पर लोड मक्का का बगरा पर जा सटा। जिससे कि अचानक आग लग गई।
वहीं घटना को देखते हुए ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग गाड़ी रोक कर अपनी जान बचाकर ट्रैक्टर से नीचे उतर गए।
जबकि आग की लपटे देखकर आसपास की दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना मनसाही पुलिस एवं कटिहार दमकल कर्मी को दिया। मौके पर मनसाही पुलिस द्वारा थाने में उपस्थित दमकल को घटनास्थल पर भेजा एवं ग्रामीणों की एवं दमकल की सहयोग से आग बुझाने में सफल रहा।





















