ई रिक्शा का बैटरी चोरी कर रहे चोर को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा का बैटरी चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई बताया जाता है। चुड़ी पट्टी पहाड़ी चौक निवासी पीड़ित मोहम्मद नसीम के लिखित शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध टाउन में केस दर्ज कर सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


वहीं पीड़ित नसीम ने बताया कि गत 16 मई को घर के सामने रखे ई रिक्शा से बैटरी चोरी हो गया था। बैटरी की तलाश करते हुए वे लाइन मलेरिया ऑफिस निवासी छंगला के घर पहुंचे और बैटरी बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान उनके बेटे साकिर और फतेह खान ने बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पीड़ित ने फौरन घायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर टाउन थाने के हवाले कर दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई