जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण,ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

SHARE:

हसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड के लखनपुर गांव की मुख्य सड़क पर बनी पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। पुलिया के दोनों ओर की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार पुलिया के दोनों किनारों की सड़क टूटकर खतरनाक रूप ले चुकी है। खासकर रात के समय अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

आये दिन छोटे-बड़े वाहन चालक संतुलन खोने से बाल-बाल बच रहे हैं। जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीण रामू कुमार,महेश महतो,प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क है।

जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद अब तक पुलिया और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब पुलिया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई