रौतारा पुलिस की कार्रवाई
कोढा /कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। रौतारा कांड संख्या 102/26 के प्राथमिक अभियुक्त सहित तीन लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय कटिहार में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम रौतारा कांड संख्या 102/26 के प्राथमिक अभियुक्त कृष्ण यादव का है जो राजू यादव के पुत्र एवं ग्राम खुदना निवासी बताए गए हैं। वहीं अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों में सुनील महालदार तथा सन्नी यादव शामिल हैं। सन्नी यादव स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र बताए गए हैं। दोनों आरोपी ग्राम कुम्हरा थाना रौतारा जिला कटिहार के निवासी हैं।
बताया जा रहा है कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम को तीनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद जांच की गई। जांच के क्रम में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।रौतारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लेकर सख्ती का संदेश गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार एवं शराब सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।























