मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मनिया चौक के समीप से कुरेठा जाने वाली लगभग चार किलोमीटर दूरी वाली पक्की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में हैं,जिसको लेकर त्रिमूर्ति ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कार्य को लिया गया हैं,कार्य की आरंभ तिथि 20/11/2025 का बोर्ड पर निर्धारित किया गया हैं। मगर जर्जर सड़क की मरम्मती कार्य को पूरा नहीं किया गया हैं।
फिलहाल कार्य को बंद कर दिया गया हैं। मगर बाकी जगह पर अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया हैं। जिससे कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे में वर्षा का पानी भर जाता हैं। आवाजाही करने वाले आम लोगों को पता ही नहीं चलता हैं।कि सड़क में कितने बड़े-बड़े गड्ढे हैं।
जिसके कारण अब तक दर्जनों लोग गिर कर घायल हो गए हैं। आम लोगों को गड्ढे में सड़क हैं,या सड़क पर गड्ढे चलने पर पता ही नहीं चलता हैं।
जिससे कि आए दिन घटना दुर्घटना होते रहती हैं,एवं बड़ी दुर्घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती हैं। मगर संवेदक के कछुए की चाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं एवं जल्द से जल्द सड़क की मरमती कार्य को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। अगर नहीं कार्य होता हैं तो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता हैं।


























