संवाददाता/गलगलिया
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुरली पंचायत के नावडूबा गांव में एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार महिला पूर्व मुखिया राजीव पासवान के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दरभंगा से आई थी।घर में शादी का माहौल था इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से विवाह समारोह मातम में बदल गया है ।
मृतिका की पहचान गीता देवी , पति बिमल पासवान निवासी कुशेश्वर स्थान, दरभंगा के रूप में हुई है ।मालूम हो कि मृतिका पूर्व मुखिया के बेटे रवि पासवान की शादी में शामिल होने पहुंची थी।रवि पासवान ने बताया कि आज सुबह 3 बजे घर वालो को घटना की जानकारी मिली,उन्होंने बताया कि मृतिका की चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले है ।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले के तहकीकात में जुट गए है ।पुलिस द्वारा जांच के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



























