भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,73 पीस खाली कारतूस अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ तस्कर धराया

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त किया है। 56वीं वाहिनी एसएसबी के “डी” समवाय कुशमाहा अंतर्गत सीमा चौकी बेरियारी की गश्ती टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को पकड़ा है।


जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 178 के समीप भारतीय क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर गांव बेरियारी के पास तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे सामान को जब्त किया गया। बरामद सामान में 5.56 एमएम के 73 पीस खाली कारतूस, 9 एमएम के 7 खाली कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 150 किलोग्राम मानव बाल, 40 किलोग्राम अन्य धातु उपकरण तथा 6 साइकिल शामिल हैं।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी नासिर अहमद (43), रफीकुल शेख (42), बिलाल शेख (46), जुल्फीकार एसके (37), अनिशूर शेख (51) और राजन अली शेख (37) के रूप में हुई है। एसएसबी ने सभी जब्त सामान एवं गिरफ्तार तस्करों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!