मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय मनसाही के प्रखंड सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक अंचलाधिकारी मनसाही मो. इस्माइल की अध्यक्षता में की गई।बैठक में प्रखंड के सातों पंचायत के जनप्रतिनिधि के बीच विभिन्न तरह के चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पंचायत के मुखिया ने बारी बारी से खुलकर अंचलाधिकारी से बातें की एवं अपने-अपने एरिया में संभावित बाढ़ को लेकर विभिन्न तरह की मांग करते हुए खासकर निचले स्तर एरिया में नाव की मांग की।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली की समस्या पर भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के समक्ष बातें की जबकि जीविका के तहत सोलर लाइट आम लोगों को मिलने का प्रशंसा किया।
इस दौरान बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, अंचलाधिकारी मो. इस्माइल, प्रधान सहायक अरविंद कुमार,एस आई अखिलेश कुमार,कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कमल प्रीत,पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रिया कुमारी,अंचल निरीक्षक महबूब आलम,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, अवधेश प्रसाद यादव,दीप नारायण पासवान,मो. तजम्मुल हक,पंचायत समिति प्रतिनिधि मोहम्मद मोफीजुद्दीन,पवन कुमार,अबू समा आदि उपस्थित रहे ।




























