कटिहार:सांसद ने लिया कटाव निरोधी कार्य का जायजा

SHARE:

अधिकारियों को दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

कुरसेला /कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने शनिवार को कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के बालूटोला एवं खैरिया गांव पहुंचकर गंगा नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं संवेदक से बातचीत कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि गंगा कटाव की समस्या वर्षों से इस इलाके के लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों पर खतरा मंडराने लगता है, जिससे लोगों की जमीन, घर एवं खेती प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होना बेहद जरूरी है।

ताकि लोगों को राहत मिल सके। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले सभी जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि संभावित खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सांसद के समक्ष कटाव की गंभीर समस्या को रखा तथा कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी का कटाव एक बड़ी चिंता है जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को सरकार एवं संबंधित विभाग तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


निरीक्षण के मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, मो० रईस,उमा यादव, प्रहलाद गुप्ता,मोहम्मद आलम, दिलखुश कुमार यादव, जयशंकर प्रसाद यादव, राजीव साह,अशोक यादव, सिंटू कुमार सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई