शंखराज को पौआखाली थानाध्यक्ष की कमान,कई पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

एसपी संतोष कुमार ने विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं कार्यहित में रिक्ति एवं बेहतर कार्यकुशलता के आधार पर दो पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया है।
2019 बैच के शंखराज कर्ण को पौआखाली थानाध्यक्ष की कमान सौंपी है। इससे पूर्व शंखराज टाउन थाना में अनुसंधान इकाई में कार्यरत थे। जबकि कोचाधामन थाना में अनुसंधान इकाई में कार्यरत गंगा प्रसाद गुप्ता को पाठामारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। विगत कुछ दिनों से दोनों थानाध्यक्ष का पद रिक्त था।


एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष के पद पर नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को बिहार सरकार गृह विभाग (विशेष शाखा) के संकल्प पत्र के द्वारा 07 विन्दुओं पर विशेष अर्हता का निर्धारित प्रमाण पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

यदि उक्त नव पदस्थापित थानाध्यक्ष की अर्हता पूर्ण नहीं पायी जाती है तो उनका पदस्थापन स्वतः निरस्त कर दिया जायेगा।इसके साथ ही एसपी ने विभिन्न थानों में तैनात कई एस आई का भी तबादला किया है। विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं कार्यहित में तत्काल प्रभाव से सभी को स्थानांतरित किया गया है।


साइबर थाना में तैनात एस आई रविशंकर कुमार का तबादला टाउन थाना के अनुसंधान इकाई में किया गया है। जबकि जियापोखर थाना से एस आई प्रिति कुमारी का तबादला टाउन थाना के अनुसंधान इकाई में किया गया है। वहीं पाठामारी थाना के अपर थानाध्यक्ष मणि पासवान का भी तबादला टाउन थाना के अनुसंधान इकाई में किया गया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान कर अपने कर्त्तव्यों का सम्यक निर्वहन करने का आदेश दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई