किशनगंज/सागर चंद्रा
युवक पर तलाक देने का दबाव बनाने के लिए ससुराल वालों के द्वारा बंधक बना कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बंगाल के जोड़पाकोरी एनजेपी निवासी अब्दुल कादीर के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित अब्दुल कादिर की शादी वर्ष 2014 में खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी शहजादी बेगम पिता आबीद अंसारी के साथ हुई थी।
जिससे उसे दो संतान भी है। दो माह पूर्व पत्नी शहजादी बेटी के साथ अपने मायके आई थी और तब से वह मायके में ही रह रही थी। लंबे वियोग के बाद गत 12 भी को कादिर अपने बीबी बच्ची से मिलने ससुराल आया था।
इसी दौरान पत्नी और ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया और उसपर शहजादी को तलाक देने का दबाव बनाने लगा। कादिर के द्वारा तलाक देने से इंकार किये जाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिससे कादिर बेहोश हो गया।
ससुराल वालों ने उसे मृत समझकर सड़क पर लाकर फेंक दिया। राह होकर गुजर रहे राहगीरों ने घायल कादिर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया।
























