घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग लड़की लापता

SHARE:

सागर चंद्रा / किशनगंज


घर से स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। खगड़ा नवाब रोड निवासी पिता मोहम्मद मुन्ना के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पटुआ बनवारी निवासी मुन्ना फिलहाल खगड़ा में रहता है। गत 12 मई को उनकी नाबालीग बेटी मुस्कान प्रवीण घर से स्कुल जाने से लिए के लिए निकली थी।

लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। घटना से परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की। घटना के बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि फैजान नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!