किशनगंज /विजय कुमार साह
दिघलबैंक प्रखंड के इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर धनतोला हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के बीच सड़क किनारे गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।
लगातार सीमावर्ती क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं। रात-रात भर जागकर सीमावर्ती गांवों के लोग रात गुजारने को मजबूर हैं। आए दिन हाथियों का झुंड गांव में घुसकर उत्पात मचा रहा है जिससे लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात भी हाथियों के भय से ग्रामीणों ने जागकर रात गुजारी।
हाथियों का झुंड अक्सर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है और घरों के आसपास मंडराता रहता है। हाथियों की झुंड मक्का,केला सहित कच्ची घरों को नुकसान पहुंचाया है जिससे अबतक सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी मक्के की फसलों को नष्ट कर दिया है तो वहीं हाथियों की झुंड अब रिहायशी क्षेत्र में भी आना शुरू हो गया है जिससे लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने और स्थायी समाधान की मांग की है।

























