अररिया /अरुण कुमार
सशस्त्र सीमा बल की 56वीं वाहिनी, बथनाहा के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, टिकुलिया बस्ती के पास भारत-नेपाल सीमा के निकट संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर एसएसबी टीम ने जांच के दौरान सुपौल निवासी कुमोद कुमार दास (29 वर्ष) को रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से 6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
जांच में एनडीपीएस किट से पदार्थ की पुष्टि गांजा के रूप में की गई। इसके बाद नियमानुसार जब्ती सूची तैयार कर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।
गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद जब्त सामान के साथ जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


























