सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने लगवाया “कमल खिलाओ घुसपैठिया भगाओ का नारा” कहा TMC टुकड़े टुकड़े गैंग का करती है समर्थन 

SHARE:

 सिलीगुड़ी कॉरिडोर हमारे लिए शब्द नहीं मां भारती की भुजा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी कोरिडोर हमारे लिए सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि मां भारती की भुजा है।उन्होंने कहा कि देश में एक टुकड़े टुकड़े गैंग है जो सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की बात करती है और उसका समर्थन सड़क से सदन तक तृणमूल कांग्रेस करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर बंगाल की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और उसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि मदरसों के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने 6 हजार करोड़ का बजट दिया लेकिन उत्तर बंगाल के विकास के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया गया।

पीएम मोदी यही नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि जब North Bengal के अनेक जिलों में भारी बारिश से तबाही फैली, हर तरफ हाहाकार था, तब TMC की निर्मम सरकार कोलकाता में जश्न मना रही थी।

TMC- Anti-North Bengal party है।

TMC – Anti-tribal party है।

TMC- Anti चाय-बागान party है।

TMC- महिला और युवा विरोधी party है।उन्होंने कहा कि TMC सिर्फ अपने खास vote-bank के तुष्टिकरण में ही लगी हुई है।सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल का गेटवे है।लेकिन TMC ने नार्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को जान-बूझकर पीछे रखा।आपको कनेक्टिविटी हो, इंडस्ट्री हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली।केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, वो भी ये सिंडिकेट वाले ही हजम कर गए।

वही पीएम मोदी ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।वही उन्होंने घुसपैठ पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि घुसपैठियों को अभी नहीं रोका गया तो बहुत देर हो जायेगी, पीएम ने कहा कि कमल खिलाओ घुसपैठिया भगाओ ।उन्होंने भीड़ भरे जनसमूह से भाजपा को एक मौका देने की अपील की और सभी को बांग्ला नव वर्ष की बधाई दी

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई