बहादुरगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने नामांकन अभियान को लेकर अभिभावकों से की अपील,“हर बच्चा पहुंचे स्कूल”

SHARE:

किशनगंज/बहादुरगंज /निसार अहमद


बहादुरगंज प्रखंड में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मृणाल सेन ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा ही मनुष्य के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। एक शिक्षित व्यक्ति से ही विकसित समाज और देश की परिकल्पना संभव है।
उन्होंने जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए 1 अप्रैल से राष्ट्रव्यापी नामांकन अभियान चल रहा है।

ऐसे में सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन को लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।


मृणाल सेन ने प्रखंड क्षेत्र के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नजदीकी विद्यालय में उनका नामांकन अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मुफ्त किताबें, पोशाक, मध्याह्न भोजन, खेलकूद और अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।


उन्होंने कहा कि “एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए हर अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन जरूर कराएं।”

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई