कटिहार कोर्ट – पटना उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत गौरव कुमार को कटिहार का नया रेलवे मजिस्ट्रेट बनाया किया गया है। जानकारी के अनुसार गौरव कुमार हाल ही में रूटीन तबादले के तहत गया से कटिहार पहुंचे थे और वर्तमान में कटिहार व्यवहार न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वे न्यायिक सेवा के 30 वी बैच के अधिकारी हैं और अपने कार्यकुशलता एवं निष्पक्ष निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। पूर्व रेलवे मैजिस्ट्रेट विकास कुमार के मधेपुरा तबादला फलस्वरूप वर्तमान में राहुल दत्ता प्रभारी रेलवे मजिस्ट्रेट के रूप में दोनों कार्य कर रहे है।
कटिहार में रेलवे मैजिस्ट्रेट की पोस्टिंग होने पर कटिहार बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा सहित अधिवक्ता राजेंद्र कुमार मिश्रा,शशि मिश्रा,पवन दुबे,यशस्वी कुमार अग्रवाल,हेमंत मिश्रा,प्रियंका कुमारी आदि अधिवक्ताओं ने हर्ष व्याप्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से रेलवे से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी।




























