संवाददाता :निसार अहमद
बहादुरगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां NH-327E मुख्य मार्ग पर एल आर पी चौक के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर बिजली का पोल लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा।
गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबा बंद था, नहीं तो बड़ा जनहानि हो सकती थी।इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रेजा (उम्र 22 वर्ष), पिता कुड्डूस आलम, निवासी जोकीहाट, जिला अररिया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उनके साथ अपर थाना अध्यक्ष दिलशाद, एसआई प्रिंस कुमार और राहुल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।वही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और वो शव को अपने साथ ले कर चले गए।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।





























