भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

SHARE:

चकुलिया के असुरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया

किशनगंज/प्रतिनिधि

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को किशनगंज पहुंचे जहा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हेलीकॉप्टर 2 बजकर 59 मिनट पर किशनगंज के खगड़ा हवाई अड्डा पर उतरा, जहां उनके स्वागत के लिए भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा।इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया।

बिहार सरकार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल,एमजीएम के रजिस्ट्रार इच्छित भारत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, कौशल झा,पकंज साहा मानू आदि मौजूद थे।

इस मौके पर हवाई अड्डा के बाहर किशनगंज भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। किशनगंज पहुंचने के तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बंगाल के लिए रवाना हो गए। वे पश्चिम बंगाल के चकुलिया विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत असुरागढ़ में एक विशाल जनसभा में शामिल हुए। गौरतलब हो कि किशनगंज जिला पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ जिला है, इसलिए यहां की राजनीतिक गतिविधियों का सीधा असर पड़ोसी राज्य के चुनावी समीकरणों पर पड़ता है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा चकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बंगाल के असुरागढ़ जाने वाले रास्ते में रामपुर चेक पोस्ट तक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई