डंडखोरा पुलिस ने तीन अभियुक्त एवं एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – डंडखोरा पुलिस ने एक मामले के दो आरोपी तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर बुद्धवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया है कि हत्या का प्रयास करने को लेकर थाना में दर्ज कांड संख्या 44/ 26 के प्राथमिक अभियुक्त यासिर अंसारी (32) मकबूल अंसारी (48) दोनों पिता-स्व गफूर अंसारी सहरपुरा, गोविंद चौक,थाना-डंडखोरा,जिला कटिहार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि वहीं जीआर केस नंबर 1982/17 में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के वारंटी दिलीप परिहार,पिता- दिनेश परिहार,साकिन- सौरिया,थाना डंडखोरा, जिला कटिहार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासय में भेजा जा रहा है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमलेन्दु सिंह, एसआई अरविन्द कुमार राय मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई