कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने पुलिस बल के जवान के साथ गश्ती के दौरान मंगलवार के रात में हरनाथपुर मोड़ के पास देशी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को हिरासत में लिया।उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ी देख कर तीनों अपराधी बाइक से भागने का प्रयास करने पर पीछा करते हुए पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद हुआ है।
अवैध हथियार बरामद होने पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। साथ ही अपाची बाइक जप्त की गयी है। उन्होंने बताया की यह अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।इन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है।
गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी को देख कर अपराधी भागने का असफल प्रयास किया। पुछताछ करने पर अपना नाम सोपन कुमार( 21), अशोक कुमार राय (20) ,कृष्णा कुमार राय (24) तीनों ग्राम गुआगांव थाना बायसी जिला पूर्णियां का रहने वाला बताया।
तीनों अपराधियों के खिलाफ बलिया बेलौन थाना कांड संख्या 48/26 दर्ज कर 25/(1-बी) (ए) 26/35 आर्म्स एक्ट की धारा के तहत विविध संगत कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया। वहीं से जेल भेजा गया ।




























