सडक हादसे में एक साथ बुझ गये तीन परिवार के चिराग,पूरा गांव शोक में डूबा

SHARE:

कटिहार – जिले के मनिहारी प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत के बेलटोला निवासी राहुल कुमार पिता रमेश उरांव, निकेश कुमार पिता रामनारायण उरांव एवं राजीव कुमार पिता बसंत उरांव का मंगलवार के देर शाम को हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक गरीब एवं मजदूर परिवार से थे और दूसरे प्रांतों में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।घटना के बाद प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में उस समय माहौल गमगीन बन गया जब तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार पीडित परिवार के साथ बने रहे। वे अंतिम संस्कार तक परिजनों के साथ खड़े रहे।


मुखिया शबनम कुमारी यादव की ओर से तीनों परिवारों को सहयोग स्वरूप ₹10,000-₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। ताकि इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें। क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!