कटिहार – कटिहार रेल मंडल में रेलवे मालीगांव गुवाहाटी की ओर से जीएम चेतन श्रीवास्तव का उच्च स्तरीय निरीक्षण एवं विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन,शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंडल के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया।
रेलवे अस्पताल एवं डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही रेलवे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल एवं स्टाफ कैंटीन का उद्घाटन किया गया तथा क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया। जो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा। कटिहार कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई।
इसके पश्चात निरीक्षण विशेष ट्रेन द्वारा विभिन्न रेल खंडों, लेवल क्रॉसिंग, ब्रिज एवं स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। यात्रा के दौरान संबंधित स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में गति परीक्षण भी किया गया। जिससे रेल संचालन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा का आकलन किया गया।
शाम में एनजेपी न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचने के बाद एसजीयूजे परिसर में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया तथा दिन का समापन क्लब इवनिंग कार्यक्रम के साथ हुआ।इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों के कल्याण एवं यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा। कटिहार रेल मंडल निरंतर विकास की दिशा में प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।रेलवे संस्थान में यूनियनों एवं एसोसिएशनों एवं एससी एसटी, ओबीसी एसोसिएशन के साथ बैठक से हुई।




























