किराना दुकानों का अधिकारियों ने लिया जायजा,कालाबाजारी रोकने को लेकर सख्त निर्देश

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को किशनगंज जिले में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने और प्रवासियों के आगमन की संभावना को देखते हुए आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया ।मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान में अपर समाहर्ता (आपदा) और ADMO किशनगंज ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न किराना,बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया ।टीम ने विभिन्न थोक और खुदरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की जांच की गई ताकि बाजार में मूल्य वृद्धि या कालाबाजारी की संभावना को रोका जा सके।वही अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों की संख्या और उनके आवागमन में होने वाली किसी भी अप्रत्याशित वृद्धि की जांच करना था।

हालाकि जांच के दौरान कुछ भी असामान्य नहीं मिला और जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बाज़ारों में वस्तुओं की दरें स्थिर हैं और प्रवासियों के आवागमन में भी कोई असामान्य उछाल नहीं देखा गया है।प्रशासन द्वारा व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे स्टॉक और कीमतों में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई