मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी,छात्र- छात्राओं ने अपनी सफलता का लहराया परचम

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया हैं। आइडियल कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया हैं। परीक्षा परिणाम में संस्थान के कुल 30 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से 13 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से तथा दो विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की।

जिसमें कुमार आर्यन राज ने 446 अंक प्राप्त कर संस्थान में पहले स्थान पर रहे। वहीं अंश कुमार ने 428 अंक,सुनील कुमार 374 अंक,आंचल कुमारी 357 अंक,ज्योति कुमारी 349 अंक,लकी राज 341अंक, कशक कुमारी 332 अंक, विजेता कुमारी 331अंक,अंशु कुमार 323 अंक,अमन कुमार 319 अंक,सत्यम कुमार 318 तथा कृष्ण कुमार ने 300 अंक प्राप्त किये।

सभी विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक संतोष कुमार चौधरी एवं शिक्षक आशीष कुमार,अमित कुमार, सोनू कुमार,ऋतिक कुमार,रिमी कुमारी ने मिलकर मिठाई खिलाई और उनके सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठिन मेहनत माता-पिता का आशीर्वाद एवं अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को बताया। खासकर संतोष कुमार चौधरी जो कि इस संस्थान के निदेशक हैं उन्हें विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणाम का आधारशिला बताया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई