पटना में “राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27” का आयोजन, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किया राज्य फोकस पेपर का लोकार्पण

SHARE:

डेस्क:पटना स्थित होटल मौर्य के अशोक हॉल में नाबार्ड द्वारा आयोजित “राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27” में बिहार सरकार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य फोकस पेपर का लोकार्पण किया तथा इसमें आंकलित ऋण क्षमता के इष्टतम उपयोग पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार साझा किए।


संगोष्ठी के दौरान राज्य में कृषि, ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ऋण संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार की पहल राज्य की आर्थिक प्रगति, निवेश विस्तार और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगी तथा बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री राम कृपाल यादव, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग की सचिव रचना पाटिल, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी तथा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह संगोष्ठी राज्य में ऋण क्षमता के बेहतर उपयोग के माध्यम से विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!