महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता का जोरदार स्वागत
कटिहार – भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से डॉ.धर्मशीला गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष बिहार भाजपा महिला मोर्चा सह राज्यसभा सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं मोर्चा के पदाधिकारी ने फुलमाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय भी उपस्थिति रहे ।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात के सफल आयोजन एवं जन-जन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने हेतु भी विचार-विमर्श किया गया।यह बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस सिंह,छाया तिवारी,पुजा शर्मा,गीता पासवान,आरती चौधरी,वीणा सिंह, रुचि चौधरी,सरिता जायसवाल,ज्योति कुमारी,बुलबुल सिंह,चंदा आनंद,उषा गुप्ता, रीना झा,शान्ति जायसवाल,मंजु चंद्रवशी, सविता शर्मा,विनिता वाधवानी, रीना तिवारी, पिंकी चौधरी, रंजीता सिंह, नीलम कुमारी,अर्चना कुमारी, आशा देवी, ललिता कुमारी, नीतु पासवान, पल्लवी चौधरी,मंजु देवी, शकुन्तला कुमारी,कृष्णा देवी, रिंकू देवी, निरमा देवी.मीना देवी, रेणु देवी आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



























