बड़ी भैसदीरा में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

विभिन्न मंडलियों ने भजनों से बांधा समां

बरारी /कटिहार -प्रखंड के बड़ी भैसदीरा चौक स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में रामनवमी के पावन अवसर पर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया और जय श्रीराम व हरि नाम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

धार्मिक आयोजन का संचालन मंदिर कमिटी के अध्यक्ष मलखन ऋषि, उपाध्यक्ष रंजीत ऋषि, कोषाध्यक्ष सरयुग ऋषि, मूर्तिकार संजय ऋषि, पुजारी गुरुदेव साह, पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल ऋषि, फेकन ऋषि, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, भाजपा युवा अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा,जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश मेहता,बिंद्वेश्वर सिंह, सिकंदर ऋषि, विजय झा, अक्षय साह, पंकज मेहता एवं नंदकिशोर ऋषि सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से किया गया।

हर साल की तरह इस वर्ष भी हरिनाम संकीर्तन में विभिन्न मंडलियों ने भाग लिया।हरिचन्द्रपुर बंगाल, चपई हरदा, पचमा मुरलीधर एवं सीज टोला भैसदीरा मदन मंडली के दर्जनों कलाकारों ने दिन-रात भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण, सीता एवं बजरंग बली की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जिन्हें कमिटी के कलाकारों द्वारा ही तैयार किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

आयोजकों ने बताया कि सोमवार को अपराह्न 3 बजे विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पिछले 15 वर्षों से लगातार इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई