महाकाल मंदिर में है संकल्प का रिवाज
किशनगंज/प्रतिनिधि
सीमावर्ती किशनगंज जिले में वासंतिक नवरात्र पर जिले के दुर्गा मंदिरों में विधि विधान से पूरी आस्था के साथ माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है ।शहर के बड़ी कोठी,पश्चिम पल्ली दुर्गा मंदिर,खगड़ा दुर्गा मंदिर,उत्तर पल्ली दुर्गा मंदिर सहित जिले के तमाम मंदिरों में दुर्गा पूजा को लेकर खास इंतजाम किए गए है ।मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता देखा जा रहा है।
वही रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैत नवरात्र को लेकर शनिवार को माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। माता की पूजा बाबा साकेत के सानिध्य में विधि विधान के साथ की गई।मंदिर में कलश स्थापित कर माता की पूजा की जा रही है। मंदिर के पुरोहित साकेत बाबा के द्वारा माता की पूजा अर्चना हर वर्ष की जाती है।
यहां मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा और मां काली की भी पूजा अर्चना की गई। संध्या में आरती का आयोजन किया गया। मंदिर में खास बात यह है कि यहां नवरात्र में संकल्प का रिवाज है। इसके तहत नवरात्र के पहले दिन से भक्त मंदिर में संकल्प करते है।
पूजा के अंतिम दिन तक किये गए संकल्प की पूजा की जाती है और मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है।इस बार भी भक्त संकल्प के लिए महाकाल मंदिर पहुंच रहे है।यहां माता की पूजा भक्ति मय माहौल में की जा रही है।बाबा साकेत ने बताया कि महाकाल मंदिर में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की पूजा की जा रही है।पूजा में मीरा सिन्हा, सत्यम चारुस्त, दिया आदि मौजूद थी।




























