यात्रियों में हर्ष
कटिहार – कटिहार रेल मंडल से यात्रियों की सुविधा के लिए होली एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न दिशाओं में एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जबकि 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से होकर गुजरेंगी।
इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि कटिहार से ट्रेन नंबर 08181/82 , टाटा कटिहार टाटा होली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगमी 30.3.26 तक निर्धारित दिन 5 ट्रिप के अप डाउन में परिचालित होगी। जबकि इसके अलावा कटिहार अमृतसर ट्रेन नंबर 05736/ 05735 , दिनांक 27.3.26 तक कुल -6 ट्रिप चलेगी। वही कटिहार–मुंबई सेंट्रल होली स्पेशल ट्रेन नंबर 09189/09190 कुल 6 ट्रिप परिचालित होगी।
इसके अतिरिक्त एनजेपी– गुवाहाटी, एनजेपी–कोलकाता,डिब्रूगढ़–कोलकाता, सिलचर–अगरतला सहित विभिन्न रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जो कटिहार मंडल से होकर गुजरेंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की तिथि एवं समय की पुष्टि अवश्य कर लें तथा सुरक्षित व सुखद यात्रा करे। जिसके लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वही होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों में हर्ष व्याप्त है।
रिपोर्ट: सतेंदु सुमन





























