केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज दौरा,अधिकारियों ने लिया स्थल का जायजा

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल और सुरक्षा व्यवस्थाएं तेज हो गई हैं। एहतियातन सतर्कता भी बरती जा रही है।इसी क्रम में रविवार को किशनगंज जिले के संभावित कार्यक्रम स्थलों का उच्चाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।बताया जाता है की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को किशनगंज पहुंच सकते है।

यहां एक बैठक संभावित है।रविवार को एसडीएम अनिकेत कुमार,एसडीपीओ वन गौतम कुमार डीएसपी यातायात राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ खगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे।

यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डा का मुआयना किया गया।कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन जैसे आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को लेकर हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले मार्ग पर प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि किशनगंज नेपाल सीमा से सटा एक संवेदनशील जिला है।

बांग्लादेश भी जिले की सीमा के करीब है।बिहार नेपाल के साथ 730 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है, जिसमें किशनगंज क्षेत्र में चिकन नेक कॉरिडोर’ जैसी रणनीतिक जगहें शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किशनगंज आगमन कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई