जनता दल यूनाइटेड के बहादुरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष बने नज़ीरुल इसलाम,लोगो ने दी बधाई

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

बिहार प्रदेश जदयू के निर्देश के आलोक मे जेडीयू संगठन चुनाव के मद्देनजर आज स्थानीय बाजार समिति परिसर में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नामित जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश एवं चुनाव प्रवेक्षक सुनील चंद्रवंशी के देखरेख में बहादुरगंज प्रखंड निर्वाची प्रभारी सुखी टुडू एवं प्रवेक्षक नूर इस्लाम नूरी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नज़ीरुल इसलाम उर्फ (डॉक्टर) को बहादुरगंज प्रखंड जदयू का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री इस्लाम के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर नेताओ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और बधाई दी।।

इस दौरान मुख्य रूप से जेडीयू जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम, मुख्यालय प्रभारी रियाज अहमद, पूर्व ज़िप सदस्य विजय झा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष फैसल अहमद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बंटी सिंहा अनीसुर रहमान जानकी सिंहा मुजफ्फर हुसैन संजय चौधरी जियाउर्रहमान परवेज आलम क्यूम साह उमा प्रसाद दास मुमताज आलम नूरुल इस्लाम अली अहमद नसीम अख्तर हफीजोद्दीन कश्मीरी बेगम संजय चौधरी मुमताज आलम, सुजीत कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई