आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलसी,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज


आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला गंभीर रूप से झुलस गई।रविवार सुबह टाउन थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गांव में घटित पहली घटना के वक्त 40 वर्षीय फातिमा खातून अपने आंगन में खाना बना रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गई।

जबकि दूसरी घटना समदा गांव में घटित हुई। घटना के वक्त 40 वर्षीय जूना मवेशी को लाने के लिए पड़ोस के खेत में गई थी। जहां वह आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जूना को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जबकि फातिमा का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई