किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसको सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान ने पंचायत सचिवों विकास मित्रों, कार्यपालक सहायकों, एवं प्रधान लिपिक के साथ बैठक आयोजित किया। जिसमें मुख्य रुप से दिव्यांग शिविर को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस शिविर में बाहर से डॉक्टर आएंगे जो दिव्यांगजनों से संबंधित आवश्यक जांच करेंगे ।



























