किशनगंज /इरफान
शनिवार को पोठिया प्रखंड क्षेत्र के तहत सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छात्र छात्राओं ने अलग अलग स्थानों पर मा शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर सुबह से क्षेत्र के तमाम मंदिरों में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस प्रकार सभी पूजा मंडपो में अलग अलग पंडितों ने मां सरस्वती का मंत्रोच्चार कर छात्र छात्राओं के पुस्तकों का पूजन कर मा शारदे की आरती के पश्चात मंदिर पूजा स्थल पर यज्ञ आहुति दी। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।
प्रखंड के छतरगाछ,खरखरी,रायपुर,भोटाथाना,इन्दरपुर,मिरामनी,कोल्था,दामलबाड़ी,पहाड़कट्टा,पोठिया,नोवकट्टा,सरस्वती गांव,मिर्जापुर,मखंपोखर,जनता हाट,बलदिया हाट,कोवबाड़ी,कलियागंज,फाला,बारोघरिया,गिल्हाबाड़ी,सोनापुर,तैयाबपुर,देवी चौक,दलुआहाट,गंजाबाड़ी,आदि स्थानों पर स्कूली बच्चों ने पूजा अनुष्ठान किया। प्रत्येक पूजा स्थलों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया गया। तथा कोरोना की तीसरी लहर की प्रकोप को देखते हुए किसी भी पूजा मंडपो में कृतन भजन जैसे अन्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था। बताते चले कि हिन्दू पञ्चांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को मा शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म मे इसी दिन बच्चों की शिक्षा प्रारम्भ तथा शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है।






























