पटना /संवादाता
बिहार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आरजेडी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिहार में आरजेडी की अगुआई में तमाम विपक्षी पार्टियां गोलबंद होकर सरकार को घेरने में जुटी हुई है ।बिहार के अलग अलग जिलों के जिला मुख्यालयों पर आरजेडी नेता और कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और तेजस्वी ने देश में महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला.
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘महंगाई ने जनता की रीढ़ तोड़ दी, लोग भूख से मर रहे हैं और सरकार बेफिक्र है.’ तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सरकार महंगाई के मुद्दे पर सदन में जवाब दे. महंगाई से लोगों का हाल बेहाल है.’
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ‘बिहार में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हुई है, सरकार का शराबबंदी सफल होने का दावा पूरी तरह से फेल हो रहा है और सुशासन बाबू सिर्फ कुर्सी की चिंता कर रहे हैं.’
यही नहीं तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘जनता दरबार सिर्फ दिखावटी नौटंकी है. गरीब लोग रजिस्ट्रेसन कहां से करवाएंगे? जनता दरबार के नाम पर सिर्फ खर्च हो रहा है. जनता दरबार से आम जनता को कोई भी फायदा नहीं है.’ तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की आबादी 12 से 13 करोड़ है और 7 दिन पर सिर्फ 200 लोगों से मुख्यमंत्री मिलेंगे. आप ही बताइए कि ऐसे वह किस तरह से जन समस्या का समाधान करेंगे. हम शुरू से ही कहते रहे हैं कि वह अब वह जनता के नहीं रहे हैं. अब वह अफसरों की बात सुनते हैं.’गौरतलब हो कि आज आरजेडी के प्रदर्शन का दूसरा दिन है और राज्य के अलग अलग जिलों में आरजेडी नेताओ ने कहीं बैलगाड़ी पर बैठ कर तो कहीं हाथो में गैस सिलेंडर लेकर बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया है । विरोध प्रदर्शन के दौरान आरजेडी कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- किशनगंज में पुलिस के द्वारा ज्वेलरी दुकानों के सुरक्षा की गई जांच की गईकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शनिवार व रविवार को जिले में अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का सघन जांच व निरीक्षण किया गया। इस दौरान … Read more
- किशनगंज के अलग अलग चेक पोस्ट में चलाया गया वाहन जांच अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की … Read more
- किशनगंज: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने की अपीलकिशनगंज/प्रतिनिधि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जिले के सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति पहुंच कर अपनी समस्याएं बता सकता है।एसपी संतोष कुमार ने जिलेवासियों से … Read more
- किशनगंज:पोठिया की रूही नाज़ बनी जिला टॉपर, 477 अंक लाकर रचा इतिहासराज कुमार/किशनगंज/पोठिया: प्रखंड के दामलबाड़ी पंचायत स्थित बगलबाड़ी मसनाबस्ती गांव की बेटी रूही नाज़ ने जिले में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर की छात्रा रूही नाज़ ने … Read more
- बहादुरगंज के लाल ने किया कमाल, 439 अंक लाकर किया स्कूल टॉप,बधाई देने वालो का लगा तांतासंवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज के लाल ने कमाल किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में बहादुरगंज प्रखंड के झिलझिली गांव के होनहार छात्र कैफ आलम ने अपनी प्रतिभा … Read more




























