बकरी को टक्कर मारकर भागे बाइक सवार की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद, केस दर्ज

SHARE:

संवाददाता/बहादुरगंज

किशनगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।मालूम हो कि शराब तस्करी के खिलाफ बहादुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुए है।बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहमानगंज चौक पर बकरी को टक्कर मारकर फरार हुए एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल से पुलिस ने 12.165 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस को गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रहमानगंज चौक पर एक मोटरसाइकिल चालक बकरी को टक्कर मारकर वाहन छोड़कर फरार हो गया है तथा बाइक में शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक क्षतिग्रस्त काले रंग की होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली।

जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की एवं सीट के अंदर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 12.165 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा श्री कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में शराब या मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!